पूर्व मुखी मुरलीधर वाधवानी ने दाखिल किया नामांकन, “मिशन विजयी भव” का किया शुभारंभ

📢  | सिंधी सेंट्रल पंचायत चुनाव 2025

पूर्व मुखी मुरलीधर वाधवानी ने दाखिल किया नामांकन, “मिशन विजयी भव” का किया शुभारंभ

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 17 अगस्त को होने वाले चुनाव में समाज के सरल, सहृदय, मिलनसार, मृदुभाषी और ऊर्जावान कश्यप कॉलोनी संरक्षक एवं पूर्व मुखी मुरलीधर वाधवानी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वर्षों से समाज के लोगों के परिवार के समस्याओं का समाधान करने वाले वाधवानी ने कहा कि उनका उद्देश्य सदैव समाजहित में कार्य करना है।

मुरलीधर वाधवानी ने बताया कि उन्होंने कल व्यक्तिगत रूप से 50 से अधिक लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा — “अब समय है ऐसे व्यक्ति को चुनने का जो समाज का भला कर सके,

समाज में वाधवानी की उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और समर्थकों का कहना है कि यह चुनाव समाज के भविष्य की दिशा तय करेगा।