समाज में गूंजा कैलाश मलघानी का वादा …

*📰 समाज में गूंजा कैलाश मलघानी का वादा*

 

📍 बिलासपुर, छत्तीसगढ़
🗓️ तारीख: 11 अगस्त 2025

कैलाश मलघानी का घोषणा-पत्र

*”जय झूलेलाल – एक बनो, नेक बनो – सर्व सिंधी समाज एक हो”*
*इसी नारे के साथ पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पद के दावेदार कैलाश मलघानी ने अपने कार्यकाल के संकल्प और योजनाएं समाज के सामने रखीं।*
*मलघानी ने स्पष्ट कहा — “मेरा लक्ष्य समाज में विपक्ष की भावना खत्म कर सर्व सिंधी समाज को एकजुट करना है।”*

*मुख्य घोषणाएं*
1. समाज की एकता – समाज को एक मंच पर लाकर पारदर्शिता और भाईचारे का वातावरण बनाना।
2. झूलेलाल मंगल भवन का उपयोग – मांगलिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यों के लिए भवन का उपयोग और रखरखाव।
3. सिंधी भाषा का प्रचार – भाषा के महत्व को बनाए रखते हुए नई पीढ़ी में इसका प्रसार।
4. सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियाँ – शैक्षणिक, साहित्यिक, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का नियमित संचालन।
5. मांगलिक सुविधाएँ – सांस्कृतिक कार्यों हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनका रखरखाव।

भौतिक व स्थायी व्यवस्था
कैलाश मलघानी ने अपनी व्यापार विहार, तारामंडल के सामने स्थित 4 मंजिला दुकान सेन्ट्रल पंचायत के लिए कार्यालय के लिए समाज को कार्य करने का ऐलान किया —
पहली मंज़िल – सेंट्रल पंचायत ऑफिस
दूसरी मंज़िल – युवा विंग ऑफिस
तीसरी मंज़िल – महिला विंग ऑफिस
चौथी मंज़िल – 17 वार्ड पंचायत मुखियों की बैठक कक्ष
टेरेस – किचन और खानपान सुविधा
हर मंज़िल – वॉशरूम व्यवस्था

वित्तीय जिम्मेदारी
कार्यकाल के दौरान कार्यालय, बैठक और खानपान का पूरा वेय कैलाश मलघानी स्वयं उठाएंगे।
कार्यकाल समाप्त होने के बाद खर्च का वहन नए अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।

कैलाश मलघानी ने आगे बताया कि जब तक मेरी सांसे है तब तक सेन्ट्रल पंचायत के लिए कार्यालय रहेगा उसके बाद मेरे पुत्र तनेश मलघानी का डिसीजन चलेगा ।
कार्यालय सुबह 10 से रात 10 तक खुलेंगा ।
—-

मलघानी का कहना है कि ये सभी योजनाएं “त्रिव गति” से लागू होंगी और उनका उद्देश्य केवल समाज की एकता, विकास और संस्कृति का संरक्षण है।

मेरा वादा
> “जब तक मेरी सांस चलेगी, समाज की सेवा और एकता के लिए काम करूंगा — ईमानदारी, पारदर्शिता और निस्वार्थ भाव से।”

 

कैलाश मलघानी
(अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर )