बिलासपुर में जयंती पर संगोष्ठी, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया

बिलासपुर में जयंती पर संगोष्ठी, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया

बिलासपुर | 17 अप्रैल 2026

भारत रत्न एवं संविधान निर्माता की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा करबला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता, अधिकारों की रक्षा और बंधुत्व के उनके संघर्ष को प्रेरणादायी बताया।

 

मुख्य वक्ता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि के नेतृत्व में शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रदत्त समानता और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। “लखपति दीदी” जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, वहीं उन्हें राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में जनधन खातों के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है, जिससे सरकारी योजनाओं की राशि सीधे उनके खातों में पहुंच रही है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। श्रीवास्तव ने विकसित भारत के लिए आर्थिक स्वतंत्रता को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के प्रयासों से देश को विश्व का श्रेष्ठ संविधान मिला, जिसने नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को सुरक्षित रखा है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि पहले कुछ परिवारों तक ही सम्मान सीमित था, जबकि अब देश के महान व्यक्तित्वों को उचित सम्मान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री सतीश सोनकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष तुलसी बघेल ने किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

— रिपोर्ट
दुर्गेश पाण्डेय
भाजपा मीडिया सहप्रभारी, बिलासपुर