**झूलेलाल मंगलम में आम सभा — 2 साल का हिसाब और चुनावी बयार!** //

📰 रोशनी न्यूज़ पोर्टल विशेष रिपोर्ट

📍 बिलासपुर, छत्तीसगढ़
🗓️ तारीख: 11 अगस्त 2025


 

**धनराज आहूजा का रिपोर्ट कार्ड पेश — गंगवानी ने दिए नए दावेदारों के संकेत**

**संविधान पर खुलकर बोले गंगवानी — नए चेहरों को मौका न देना सवालों के घेरे में**

झूलेलाल मंगलम में आम सभा — धनराज आहूजा ने दिया 2 साल का हिसाब, चुनावी माहौल गरमाने के संकेत

झूलेलाल मंगलम में हुई आम सभा में राजेश गंगवानी ने बताया कि धनराज आहूजा ने अपने 2 साल के कार्यकाल का पूरा हिसाब-किताब समाज के सामने रखा।

गंगवानी ने यह भी इशारा किया कि आने वाले समय में कई नए दावेदार मैदान में उतर सकते हैं। संविधान को लेकर उन्होंने खुलकर बोलते हुए कहा—

“नए प्रत्याशी को समय न देना भी सवालों के घेरे में है।”

इस बयान के बाद से समाज में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या आने वाला चुनाव पहले से तय चेहरों के लिए ही सीमित है, या सच में नए उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।