संजय दत्त का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी – रील के चक्कर में चित्तू अवस्थी की गिरफ़्तारी !

*🔴 संजय दत्त का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी – रील के चक्कर में चित्तू अवस्थी की गिरफ़्तारी !*

बिलासपुर | 29 जुलाई 2025

मध्य नगरी चौक में फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के चक्कर में एक फैन को कानून तोड़ना भारी पड़ गया।

52 वर्षीय गुरुदेव अवस्थी उर्फ़ चित्तू अवस्थी, निवासी मध्य नगरी चौक, ने सार्वजनिक स्थान पर धूमधाम से जन्मदिन मनाते हुए सड़क पर रील और जश्न का आयोजन किया, जिससे आमजन के आवागमन में बाधा पहुँची।

📌 पुलिस ने धारा 285 BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार किया और पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

 

🚨 पुलिस का साफ़ संदेश – सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों पर अब कोई रियायत नहीं!