*🗳️ सवाल पारदर्शिता का है – क्या 17 वार्ड के मुखियाँ बंध्यान की रसीदें सार्वजनिक करेंगे ?*
*📜 वार्डवार सूची जनता के सामने कब आएगी ?*
बिलासपुर सिंधी समाज में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है:
क्या 17 वार्ड के सभी मुखियाँ अपने-अपने वार्ड के बंध्यान (सदस्यता/वोटर पंजीकरण) की रसीदें और लिस्ट समाज के सामने रखेंगे?
✅ यह सिर्फ दस्तावेज नहीं, समाज के प्रति जवाबदेही है।
✅ क्या वार्ड पंचायत के अध्यक्ष और प्रतिनिधि अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे?
—
हमारी टीम कल से हर पंचायत से वोटर लिस्ट और बंध्यान रसीद की जानकारी लेना शुरू करेगी।
क्योंकि पारदर्शिता कोई एहसान नहीं, जनता का हक़ है।
—
*🔎 सूत्रों से खबर मिल रही है:*
*बिलासपुर में कुछ लोग माहौल बना रहे हैं कि मोतीलाल गंगवानी और मुरलीधर वाधवानी को चुनाव मैदान से हटने का दबाव दिया जाए।*
*लेकिन जब रोशनी न्यूज़ ने दोनों संभावित उम्मीदवारों से सीधी बात की, तो दोनों ने साफ कहा:*
> ❝हम चुनाव लड़ेंगे – और समाज को विकल्प देंगे।❞
—
📌 पूर्व मुखी मुरलीधर वाधवानी और मोतीलाल गंगवानी दोनों को 17 वार्डों में से बड़े हिस्से का समर्थन मिलने की चर्चा है।
कुछ वार्डों से समर्थन सामने खुलकर नहीं आ रहा, लेकिन अंदरखाने माहौल बदल रहा है।
🎯 इस बार का चुनाव दिलचस्प, पारदर्शी और बदलाव की दिशा में निर्णायक हो सकता है।
🖋️ रोशनी न्यूज़ का संकल्प:
> ✒️ “हम न दबेंगे, न झुकेंगे — सच दिखाएंगे, बेबाकी से।”
✒️ “हम न किसी के पक्ष में हैं, न विरोध में — बस जनहित में हैं।”
