56 दिन में पैसा डबल करने का झांसा! सिंधी कॉलोनी में बड़ा खेल, करोड़ों का चुना लगाने की तैयारी?

56 दिन में पैसा डबल करने का झांसा! सिंधी कॉलोनी में बड़ा खेल, करोड़ों का चुना लगाने की तैयारी?

बिलासपुर।
सूत्रों से खबर मिल रही है कि बिलासपुर के सिंधी कॉलोनी में इन दिनों 56 दिन में पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। आश्चर्य की बात ये है कि अब तक कई लोगों को वाकई पैसा डबल करके भी दे दिया गया है। जिससे कॉलोनी में चर्चा तेज है और लोग लालच में बड़ी रकम लगाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

लेकिन सवाल ये है कि जब देश के बैंक, बीमा और निवेश कंपनियां 7% से 12% तक सालाना रिटर्न देती हैं, तो कोई कैसे 56 दिन में पैसा डबल कर सकता है ?

क्या ये पोंजी स्कीम है?
या फिर करोड़ों का बड़ा घोटाला होने वाला है ?

कई पुराने मामलों का भी हुआ ज़िक्र

बिलासपुर में इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां लोगों ने जल्दी अमीर बनने के लालच में अपनी जमापूंजी गवां दी। अब सिंधी कॉलोनी में चल रही इस स्कीम ने फिर से ईमानदार लोगों की जेब पर डाका डालने की तैयारी कर ली है।

सूत्रों का दावा

कई लोगों ने गुपचुप तरीके से इसमें पैसा लगाया है। कुछ को डबल रकम मिलने की खबर के बाद बाकी लोग भी लालच में आ रहे हैं। अब सवाल ये है कि आखिर किसके इशारे पर ये सारा खेल चल रहा है? और इसमें कौन-कौन बड़े चेहरे शामिल हैं?

जांच की ज़रूरत

ये पूरा मामला पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच का विषय है। अगर समय रहते इस खेल का पर्दाफाश नहीं हुआ, तो बिलासपुर में करोड़ों रुपये का चुना लग सकता है।

लोकल प्रशासन और समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर इसे रोकना चाहिए।