Instagram और Facebook के ज़रिए ECHNOPEX.COM कर रहा करोड़ों की ठगी — सरकार कब लेगी एक्शन ?

Roshni news : Bilaspur

देशभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram और Facebook के ज़रिए फर्जी वेबसाइट्स के जरिए आम जनता के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही है। ताज़ा मामला ECHNOPEX.COM नामक वेबसाइट का सामने आया है, जो सस्ते मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान के नाम पर लोगों को लूट रही है।

क्या है पूरा मामला ?

ECHNOPEX.COM नाम की वेबसाइट Instagram और Facebook पर बेहद आकर्षक दामों में मोबाइल और अन्य प्रोडक्ट्स के विज्ञापन कर रही है। आम आदमी जब उस प्रोडक्ट को ऑर्डर करता है, तो 4-5 दिन बाद कैश ऑन डिलीवरी पार्सल आता है। पार्सल खुलने पर पता चलता है कि अंदर घटिया और सस्ते प्रोडक्ट या कबाड़ सामान भेजा गया है।

 

oplus_32

ऑनलाइन ठगी का नया तरीका
कैश ऑन डिलीवरी सिस्टम का फायदा उठाकर फर्जी वेबसाइट पैसा वसूल कर लेती है और उसके बाद ना कस्टमर केयर नंबर काम करता है, ना वेबसाइट पर कोई रिटर्न पॉलिसी। डिलीवरी बॉय भी पार्सल वापस लेने से मना कर देता है।

6 लाख महीने की ठगी का खेल
अगर हर दिन 10 लोगों से ₹2000 वसूला जाए, तो महीने का आंकड़ा ₹6 लाख और सालभर में ₹72 लाख से ज़्यादा का ठगी रैकेट बन जाता है। ऐसी कई वेबसाइट्स देशभर में सक्रिय हैं, जो हर दिन करोड़ों रुपए की ठगी कर रही हैं।

साइबर सेल और सरकार क्या कर रही है ?
साइबर क्राइम पोर्टल और एजेंसियां फर्जी वेबसाइट्स पर कार्रवाई करने का दावा तो करती हैं, लेकिन Instagram-Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर रोज़ाना हजारों नए पेज और एड बन रहे हैं। आम जनता तक न तो जागरूकता पहुंचती है, न शिकायत दर्ज करने का आसान तरीका।

जनता को क्या करना चाहिए ?

पार्सल डिलीवरी के वक्त वीडियो बनाएं

वेबसाइट का URL और SSL सर्टिफिकेट चेक करें

www.cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत करें

फेक वेबसाइट्स की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करें

हमारी पड़ताल में सामने आया कि ECHNOPEX.COM फर्जी वेबसाइट है। हमने खुद प्रोडक्ट ऑर्डर कर जांच की और पार्सल में घटिया सामान मिला। अब सवाल उठता है कि देश में रोजाना चल रही इन ऑनलाइन ठगी वेबसाइट्स पर सरकार और साइबर सेल कब सख्त कार्रवाई करेगी?

 

आप भी सतर्क रहें — और ऐसी वेबसाइट्स का पर्दाफाश करने में हमारा साथ दें। 

कॉल 7489863035