युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी व जीएसटी बार एसोसिएशन प्रचार सचिव लखन भगतानी को मिली नई जिम्मेदारी

युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी व जीएसटी बार एसोसिएशन प्रचार सचिव लखन भगतानी को मिली नई जिम्मेदारी
बिलासपुर।
युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी एवं जीएसटी बार एसोसिएशन के प्रचार सचिव लखन भगतानी को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिलासपुर सिंधी युवा विंग के अध्यक्ष रोबिन वाधवानी ने उन्हें युवा विंग के आशीर्वाद एवं रामा वेळी वार्ड अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

लखन भगतानी युवाओं के बीच लगातार सक्रिय रहते हुए समाजहित में कार्य कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदारियों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर लखन भगतानी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ युवा विंग को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा समाज और संगठन के हित में निरंतर सक्रिय रहेंगे।
नियुक्ति के बाद युवा विंग के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।