सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान, नगदी और वारदात में उपयोग किया गया औजार भी बरामद किया गया है।

🔴 मामले का विवरण
थाना सिविल लाइन में दर्ज प्रकरण क्रमांक 273/2026 एवं 399/2026 के तहत हरिभूमि प्रेस के सामने रिंग रोड-2 और मंदिर चौक जरहाभाठा स्थित पान ठेला दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।

👤 गिरफ्तार आरोपी
मानष उर्फ सोनू सिंह (22 वर्ष) — निवासी ओम नगर, जरहाभाठा
अविनाश रात्रे उर्फ बंटी (19 वर्ष) — निवासी शिवनाथ मार्ग, जरहाभाठा

🛑 कैसे पकड़े गए आरोपी
मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मिनी बस्ती शुलभ के पास सस्ते दाम में गुटखा-पान मसाला बेच रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा और पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

💼 बरामदगी
पान मसाला व गुटखा (कीमत लगभग ₹2000)
नगद रकम ₹7200
एक लोहे का सब्बल (शटर तोड़ने में प्रयुक्त)
⚖️ आगे की कार्रवाई
दोनों आरोपियों को 25 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और 26 मार्च 2026 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
👉 बिलासपुर पुलिस की तत्परता से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है।