केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी के निवास पर की सौजन्य मुलाकात

रायपुर | रोशनी न्यूज़: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का उद्घाटन करने रायपुर पहुंचे केंद्रीय खेल, युवा मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मांडविया का एक संक्षिप्त प्रवास के दौरान विशेष कार्यक्रम देखने को मिला। रायपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  अमित चिमनानी के निवास पहुंचे, जहां चिमनानी परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

​इस अवसर पर प्रदेश की राजनीति के कई दिग्गज चेहरे उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

  1.  अरुण साव, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
  2.  मोतीलाल साहू, विधायक
  3.  नंदन जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष
  4.  केदार गुप्ता, चेयरमैन, अपेक्स बैंक
  5.  अशोक बजाज, प्रदेश कार्यालय प्रभारी
  6.  लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक
  7.  प्रीतेश गांधी, प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी
  8.  योगेश तिवारी शामिल थे।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक भेंट

​चूंकि यह भेंट नवरात्रि और राम नवमी की पूर्व संध्या के पावन अवसर पर हुई, इसलिए चिमनानी परिवार ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत माता की चुनरी ओढ़ाकर किया। साथ ही, उन्हें स्मृति स्वरूप प्रभु श्री राम की प्रतिमा भी भेंट की गई। मंत्री जी ने परिवार के सदस्यों से मिलकर आत्मीय चर्चा की और स्नेह प्रकट किया।

ब्यूरो रिपोर्ट: रोशनी न्यूज़ — विकास की कलम से