बिलासपुर: महाराणा प्रताप चौक में चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को महाराणा प्रताप चौक, तालापारा के पास दो व्यक्ति धारदार लोहे का चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे थे।

सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 02 नग धारदार लोहे के चाकू बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. शेरा मिरी, पिता झुराराम, उम्र 33 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन

  2. अभिषेक दिवाकर, पिता होरीलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन

जप्ती:

  • 02 नग लोहे का धारदार चाकू

वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत:

  1. अमन बघेल, पिता बाबूराम, उम्र 23 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन

  2. मुकेश पुरी गोस्वामी, पिता लक्ष्मण पुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन

पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।