बिलासपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹3 लाख का वाहन बरामद

रोशनी न्यूज खबर:

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख रुपए कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आकिब अहमद (37 वर्ष) निवासी बापजी रेसिडेंसी, शुभम विहार बिलासपुर, जो एयू ट्रेडर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं, ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।

अगले दिन 14 मार्च की सुबह लगभग 8 बजे उन्हें जानकारी मिली कि दुकान के सामने खड़ा उनका आईचर ट्रैक्टर व ट्रॉली क्रमांक CG 16 CN 7187 वहां से चोरी हो गया है।

रिपोर्ट के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने संदेही जितेंद्र धीवर (35 वर्ष) निवासी जांजी थाना सीपत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली मस्तूरी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।