बैक करते शोरूम में घुसी कार, व्यापारी जिंदगी से जंग — चालक के पास नहीं था लाइसेंस,

कपड़ा शोरूम में बैक करते घुसी कार, व्यापारी गंभीर — चालक 18 साल 5 महीने का, बचाने की कोशिश? CCTV आया सामने*

ऑक्सीजन के सहारे चल रही सांसें, रात में आया पैनिक अटैक

बिलासपुर | डेस्क खबर

बिलासपुर के तेलीपारा स्थित नरेश बाजार में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एक कार अचानक बैक करते हुए कपड़ा शोरूम के अंदर घुस गई, जिससे व्यापारी विजय सबनानी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार चालक की उम्र 18 साल 5 महीने बताई जा रही है, जिसे बचाने की कोशिश की चर्चा बाजार में हो रही है।

घायल व्यापारी को पहले एलाईट अस्पताल में भर्ती किया गया था वहा से परिजनो ने सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। फिलहाल उन्हें लाइफ केयर हॉस्पिटल, तोरवा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार कार चालक की उम्र 18 साल 5 महीने है। वाहन का इंश्योरेंस तो है, लेकिन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला है। पुलिस ने कार को अपनी हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

वहीं पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से इलाज में कोई मदद नहीं की जा रही। साथ ही पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि उन्हें पहले फोन कर धमकाने की कोशिश भी की गई थी।

 

कपड़ा शोरूम में बैक करते घुसी कार, व्यापारी गंभीर घायल — नाबालिग चालक को बचाने की कोशिश? धमकी भरे कॉल का आरोप, CCTV आया सामने