बिलासपुर में पति बना हैवान – नशे में पत्नी की सिर पटक कर हत्या, आरोपी फरार
रोशनी न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
मामला के MIG-33 इलाके का है। जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय पुष्प लता यादव की उसके पति युवराज यादव ने मारपीट कर हत्या कर दी। आरोपी युवराज यादव मूल रूप से के मोहन भाटा का रहने वाला बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना से पहले मकान मालकिन घर खाली करने की बात कहने आई थी। इसी बात को लेकर नशे की हालत में पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी को घर के अंदर खींच लिया और बाथरूम के पास उसका सिर जोर से पटक दिया।
इस हमले में महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।