Skip to content
*सटोरियों पर ₹5000 का इनाम… पर करोड़ों की संपत्ति का क्या होगा ?*
*बिलासपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपियों को पकड़वाने के लिए पुलिस ने प्रत्येक आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया है।*
*लेकिन इस कार्रवाई के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है* —
*क्या पुलिस को यह पता है कि इन सटोरियों ने पिछले कुछ सालों में करोड़ों-अरबों की संपत्ति खड़ी कर ली है?*
*शहर में चर्चा है कि जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें से कुछ ने सट्टे के कारोबार से इतनी संपत्ति बना ली है कि उनके घर किसी महल से कम नहीं हैं।*
*वहीं कई ऐसे नाम भी बताए जाते हैं जो अभी तक सूची में नहीं हैं, लेकिन उनकी संपत्ति किसी राजा के बराबर बताई जा रही है।*
*अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि —*
*क्या पुलिस सिर्फ गिरफ्तारी तक ही सीमित रहेगी?*
*क्या इन आरोपियों की अवैध कमाई से बनी संपत्तियों की जांच होगी?*
*क्या संपत्ति को NDPS एक्ट की तरह अटैच या जब्त करने की कार्रवाई हो पाएगी?*
*क्या उन लोगों पर भी कार्रवाई होगी जिनके नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं?*
*क्योंकि अगर करोड़ों की अवैध कमाई की जांच नहीं हुई तो केवल ₹5000 के इनाम की घोषणा से क्या सट्टा कारोबार पर लगाम लग पाएगी?*
*सवाल अभी भी कई हैं… और जवाब का इंतजार पूरे शहर को है।*