बिलासपुर में बड़ी चोरी: व्यापारी की कार से ₹8 लाख से भरा बैग पार, CCTV खंगाल रही पुलिस
रोशनी न्यूज़ :-
बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक की कार से अज्ञात चोर लगभग ₹8 लाख से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक आज रात्रि लगभग 08:30 बजे हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर बैग में रखकर अपनी कार में रखे थे। इसके बाद वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोलकर अंदर रखा बैग पार कर दिया और मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि बैग में लगभग ₹8,00,000 नगद राशि रखी हुई थी। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर टीम लगाई गई है तथा आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।
#Bilaspur #Chori #VyaparVihar #CrimeNews #BilaspurPolice #RoshniNews
