*✨ झूलेलाल मंदिर के गदादीश श्री लाल साई जी का आशीर्वाद “ब्यो छा खपे” फ़िल्म को मिला ✨*
बिलासपुर। समाज के श्रद्धेय गदादीश श्री लाल साई जी 36 मॉल पहुँचे और सिंधी फ़िल्म “ब्यो छा खपे” देखी।
मॉल पहुँचकर साई जी ने सबसे पहले भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अगरबत्ती अर्पित की और प्रभु का नाम लेकर फ़िल्म दर्शन की शुरुआत की।
फ़िल्म देखने के बाद साई जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा –
👉 “फ़िल्म में कलाकार बेहद अच्छे और अनुभवी कॉमेडियन हैं। यह फ़िल्म आज के दौर के युवाओं और विवाह संबंधों पर आधारित है, जो समाज को नई सोच देने वाली है।”
उन्होंने फ़िल्म को बॉलीवुड स्तर की बताते हुए हर सिंधी परिवार से आग्रह किया कि –
👉 “इस फ़िल्म को अवश्य देखें और अपनी संस्कृति व भाषा को आगे बढ़ाएँ।”
अंत में श्री लाल साई जी ने निर्देशक और पूरी टीम को दिल से बधाई दी और समाज के हर वर्ग को इस पहल से जुड़ने का आशीर्वाद दिया।

—
