मतदाता सूची में ‘अवैध वोट’ का खेल, प्रत्याशी ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी // आज तक किसीने कोट का दरवाजा नही खटखटाया क्यों ? //

बिलासपुर सिंधी पंचायत चुनाव: मतदाता सूची में ‘अवैध वोट’ का खेल, प्रत्याशी ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी

आज तक किसीने कोट का दरवाजा नही खटखटाया क्यों ?

 

 

📍 बिलासपुर — पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के 16 जुलाई 2023 को होने वाले अध्यक्ष चुनाव से पहले ही मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी खुशालदास वाधवानी ने चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में खुली चुनौती देते हुए कहा था  कि अगर 24 घंटे में गड़बड़ियां नहीं सुधारी गईं तो वे कोर्ट में कानूनी कार्रवाई करेंग ? 

📌 वाधवानी की मुख्य आपत्तियाँ 

1️⃣ मतदान अनुपात में गड़बड़ी – संविधान के अनुसार छोटी वार्ड पंचायत को 3 वोट और बड़ी वार्ड पंचायत को अधिकतम 51 वोट मिल सकते हैं। लेकिन मौजूदा सूची में कुछ छोटी पंचायतों को 6-7 वोट और बड़ी पंचायतों को 71 वोट तक दिए गए हैं।

2️⃣ कोर कमेटी और एवजी का वोटिंग अधिकार संदिग्ध – अध्यक्ष और कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी कोर कमेटी व प्रतिनिधियों को वोट देने की अनुमति दी गई है। वाधवानी का सवाल – “जब पद ही खत्म हो गए, तो वोट देने का हक किस आधार पर?”

3️⃣ सेंट्रल पंचायत का प्रत्याशी घोषित करना – जब संविधान के मुताबिक चुनाव वार्ड पंचायतें करती हैं, तो सेंट्रल पंचायत का अपने संघ का प्रत्याशी घोषित करना सीधा उल्लंघन है।

4️⃣ जांच का सबूत मांगा – चुनाव अधिकारी से मांग की गई है कि वार्ड पंचायतों के कुल सदस्यों की सही सूची दी जाए, ताकि संविधान के अनुसार 10% वोट का मिलान हो सके।

⚠ वाधवानी की चेतावनी 

“चुनाव में सिर्फ 4 दिन बचे हैं, अगर 24 घंटे के भीतर गड़बड़ियों का समाधान नहीं हुआ, तो हम मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।”