“सेन्ट्रल पंचायत किसी का प्रचारक नहीं करे !”. पारदर्शिता पर बड़ा सवाल — अशोक बजाज का चुनावी धमाका

🚨 “सेन्ट्रल पंचायत किसी का प्रचारक नहीं करे !”. पारदर्शिता पर बड़ा सवाल

— अशोक बजाज का चुनावी धमाका

📍 बिलासपुर | बेबाक रिपोर्ट

बिलासपुर सेन्ट्रल पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अशोक बजाज ने आज दावेदारी का बिगुल बजा दिया और चुनावी मैदान में उतरते ही सिस्टम पर सीधा वार कर दिया।

आज दोपहर 09-08-2025  2:30 बजे, बजाज ने वी.के खत्री से मोबाइल पर बात करते हुए पूछा —
“विनोद मेघानी को 15 दिन पहले से डोर-टू-डोर जनसंपर्क का मौका किस अधिकार से मिला ? अबतक 5 पंचायत में उनका जनसम्पर्क चालू हो चूका है क्या हम बाकी लोग समाज के नहीं ? हमें भी 21 दिन का प्रचार समय क्यों नहीं ?”

 

बजाज यहीं नहीं रुके —
बजाज ने कहा, “चुनाव में खड़े सभी उम्मीदवार समाज के ही लोग हैं। सेन्ट्रल पंचायत को किसी भी व्यक्ति विशेष के लिए खुलकर प्रचार नहीं करना चाहिए।”

उन्होंने समाज को सीधा सुझाव दिया —
“17 वार्ड पंचायतों के अध्यक्ष आपसी सहमति से किसी एक वार्ड पंचायत अध्यक्ष को सेन्ट्रल पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त कर दें। न चुनाव अधिकारी की जरूरत, न विवाद, न पैसा बर्बाद।”

अशोक बजाज ने यह भी आरोप लगाया कि
“हमेशा समाज के साथ सौतेला व्यवहार क्यों होता है ? अब यह खेल बंद होना चाहिए।”

🔥 अब सवाल सीधा है —
क्या सेन्ट्रल पंचायत इस बार निष्पक्ष रहेगी या फिर एक बार फिर वही पुराने खेल दोहराए जाएंगे ?