बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती, जरहाभाठा इलाके में मंगलवार रात हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से तलवार, चाकू और चापड़ जैसे धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा।
https://www.facebook.com/share/v/1EPDeP1VKr/
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं: 1️⃣ मोनू उर्फ हरिमंगल गौतम 2️⃣ विशाल डहरिया 3️⃣ शांतनु 4️⃣ ईशु सूर्यवंशी (जिसका हाल ही में चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था) 5️⃣ आकाश सूर्यवंशी
बरामद हथियार:
- 1 चाकू
- 1 तलवार
- 3 चापड़
इन सभी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 696/2025, 697/2025, 698/2025, 699/2025, 700/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, और भविष्य में भी इस तरह की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
🔴 बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
