भरोसे की डोर या करोड़ों की ठगी ? हीरा भागवानी पर बड़ा आरोप !

भरोसे की डोर या करोड़ों की ठगी? हीरा भागवानी पर बड़ा आरोप

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

👉 “भरोसे की डोर” बनाकर हीरा भागवानी ने लगाया करोड़ों का चूना!

👉 व्हाट्सएप ग्रुप के नाम पर बनाया भरोसे का जाल,
लोगों की गाढ़ी कमाई डकार गया ठग हीरा!

👉 वायरल ऑडियो में हीरा भागवानी का खुलासा –
“ज़्यादा हल्ला करोगे… तो पैसा नहीं मिलेगा!”

👉 सवाल उठ रहे हैं –

कौन है हीरा भागवानी?

पहले क्या करता था?

किसने दिया इसे ठगी का ये दिमाग?

👉 रोशनी न्यूज़ ने 2 महीने पहले ही चेताया था –
“बड़े घोटाले का खतरा मंडरा रहा है…”
लेकिन चेतावनी के बावजूद लोग बने शिकार!

https://roshninews24.com/?p=555

बिलासपुर | रोशनी न्यूज़
शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। “भरोसे की डोर” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ने वाले हीरा भागवानी पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगा है।

कैसे हुआ करोड़ों का स्कैम?

सूत्रों के अनुसार, हीरा भागवानी ने लोगों को पैसों को दोगुना करने और जल्द फायदा दिलाने का लालच दिया।

अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए उसने लोगों का विश्वास जीता।

भरोसे के नाम पर गाढ़ी कमाई का पैसा वसूला।

और फिर अचानक शहर से फरार हो गया।

वायरल ऑडियो से खुला राज़

सोशल मीडिया पर हीरा भागवानी का एक वायरल ऑडियो तेजी से फैल रहा है।
इसमें वह कहते सुना जा सकता है –
“ज़्यादा हल्ला करोगे तो पैसा नहीं मिलेगा।”
इस बयान ने पीड़ितों का गुस्सा और बढ़ा दिया है।

कौन है हीरा भागवानी?

अब हर किसी के मन में सवाल है –

हीरा भागवानी पहले क्या काम करता था?

किसने इसे इतना बड़ा ठगी का दिमाग दिया?

क्या पीड़ितों को अब कभी अपने पैसे वापस मिलेंगे?

रोशनी न्यूज़ की चेतावनी निकली सच

गौरतलब है कि रोशनी न्यूज़ ने करीब दो महीने पहले ही इस घोटाले की आशंका जताई थी।
तब ही बताया गया था कि “भरोसे की डोर” वास्तव में एक जाल है और बड़ा खेल हो सकता है।
आज वह चेतावनी सच साबित हुई है।

पीड़ितों की मांग

लोग प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मेहनत की गाढ़ी कमाई ठग ली गई है और दोषियों को जल्द पकड़कर रकम वापस दिलाई जाए।

हीरा भागवानी ठगी, भरोसे की डोर स्कैम, बिलासपुर घोटाला, हीरा भागवानी ऑडियो, व्हाट्सएप ग्रुप ठगी

#हीराभागवानी #भरोसेकीडोर #ठगी #बिलासपुर #रोशनीन्यूज़

https://roshninews24.com/?p=809