पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष पद पर मुरली वाधवानी का दावा मज़बूत
बिलासपुर।
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाज में हलचल तेज़ है। इसी बीच समाजसेवी मुरली वाधवानी ने अपनी उम्मीदवारी को लेकर जनता से समर्थन की अपील की है।
वाधवानी को समाजसेवा का 20 वर्षों का अनुभव और 4 वर्षों का वार्ड मुखिया का सफल कार्यकाल प्राप्त है। समाज में पारिवारिक विवादों और संपत्ति संबंधी समस्याओं का निस्वार्थ समाधान करने के लिए वे विशेष पहचान रखते हैं।
उन्होंने बिना किसी पद के भी सदैव समाज को अपना कीमती समय दिया और कई परिवारों को टूटने से बचाकर जोड़ा। मिलनसार और पारदर्शी नेतृत्व शैली उन्हें खास बनाती है।
चुनाव प्रचार के दौरान वाधवानी ने समाज के सामने एक महत्वपूर्ण वचन भी रखा है—
👉 “यदि 6 महीनों में समाज के लिए ठोस कार्य सिद्ध न कर पाया, तो मैं स्वयं पद त्याग दूँगा।”
उनका कहना है कि उनका उद्देश्य केवल समाज में विकास की खुशबू भरना, सभी को साथ लेकर चलना और समाज को नई दिशा व एकता प्रदान करना है।
📌 मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि—
“मतपत्र पर क्रमांक 2 पर अंकित मेरे नाम के सामने विश्वास की मोहर लगाकर मुझे भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि समाज की सेवा का अवसर मिल सके।”
