*दायित्व बदलने की खबर… पर जवाब कौन देगा ?*
*खबर भेजनें वाले या खबर बनाने वाले या इनको बनाने वाले ?*
*सिंधु चेतना बिलासपुर में दायित्व बदला गया, लेकिन क्या सच में कुछ बदला ?*
*सवाल पूछना गुनाह है क्या ? या फिर समाज से जुड़ी हर बात बिना बोले स्वीकार करना अब नियम बन गया है ?*
*दिनेश नागदेव को सिंधु चेतना बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया — सर्वसम्मति से…*
*पर सवाल ये है कि ये सर्व कौन थे? और सहमति कब और कहां ली गई ?*
चंदा समाज से लेते है और नियम खुद बनाते है क्यों ?
*क्या समाज से पूछा गया ? या सब कुछ चुपचाप तय करके सिर्फ नोटिस चिपका देना ही प्रक्रिया रह गई है ?*
*रवि प्रितवानी को समाधान योजना का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया…*
*पर समाधान योजना का अब तक कितना समाधान हुआ ?*
*कितने लोग लाभान्वित हुए, कितनों की ज़िंदगी बदली ?*
*या ये योजना भी सिर्फ नाम की योजना बनकर रह गई है ?*
—
*पुराने अध्यक्ष का नाम तक नहीं लिया गया! क्यों?*
*कमल बजाज और धीरज रोहरा के कार्यकाल में क्या किया गया, इसकी चर्चा तक नहीं हुई।*
*इतिहास मिटा दोगे तो भविष्य कैसे लिखोगे साहब ?*
*अगर उन्होंने कुछ अच्छा किया था तो उसका सम्मान करना चाहिए — और अगर नहीं किया, तो ईमानदारी से समाज को बताना चाहिए।*
—
*सवालों से भाग क्यों रहे हो ?*
*👉 अगर नेतृत्व का दावा है कि वह समाज को संगठित और ऊर्जावान बनाएगा — तो कैसे बनाएगा ?*
*कब और किन योजनाओं से ?*
*👉 समाधान योजना के फंड, उसकी पारदर्शिता और आगे की रूपरेखा क्या है ?*
*👉 समाज के पत्रकारों को आमंत्रित क्यों नहीं किया गया इस दायित्व परिवर्तन में ?*
*क्या डर था सवालों से ?*
*👉 क्या ये सिर्फ चहेतों को कुर्सियाँ बाँटने का खेल है या सच में समाज सेवा की भावना है ?*
—
*बधाइयाँ बाद में… पहले जवाब दीजिए !*
*हमारे सवाल कड़वे ज़रूर हैं, लेकिन समाज के हित में हैं।*
*हमारी शुभकामनाएं दिनेश नागदेव और रवि प्रितवानी के साथ हैं, पर आंख मूंदकर नहीं।*
*”सवाल इसलिए कर रहे हैं क्योंकि समाज अब जाग चुका है — और चुप रहने का दौर बीत चुका है!”*
✍️ बेबाक रिपोर्ट | रोशनी न्यूज़ पोर्टल
–
