तेज रफ्तार कार ने ठेला चालक को 3 किमी तक घसीटा, मौके पर मौत

सारागांव (छत्तीसगढ़): सड़क पार कर रहे एक ठेला चालक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकी, और युवक को करीब 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। यह दर्दनाक हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए कार का पीछा किया, और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान स्थानीय ठेला चालक के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

#HitAndRun #CCTVFootage #ChhattisgarhNews #Saragav #Accident