बड़ी खबर। विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार,अमर, लता,गजेंद्र व पुरंदर मिश्रा बनाए जाएंगे मंत्री..?

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केबिनेट के विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी मिल रही है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अब जल्द ही विष्णुदेव साय मंत्री मंडल का विस्तार होने जा रहा है।  जिसकी अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थी लेकिन बताया जा रहा है कि अब इसके लिए केंद्र से  हरी झंडी मिल चुकी है और बस अब एकात सप्ताह के अंदर ही मंत्रिमंडल का विस्तार देखा जा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में लता उसेंडी,अमर अग्रवाल,गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी लगभग तय मानी जा रही है।

वही मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ 2 मंत्रियों को उनके खराब परफॉर्मेंस के आधार पर हटाया जाना भी लगभग तय मानी जा रही है। सूत्रों की माने तो नए मंत्रिमंडल का 14 जून या 15 जून को शपथ ग्रहण होने की संभव है।