बिलासपुर : हीरा भागवानी केस में अब भी कई सवाल अनुत्तरित
बिलासपुर।
पैसा डबल करने के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले हीरा भागवानी ने कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पुलिस रिमांड पर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, एक दिन की रिमांड बीत जाने के बावजूद कई अहम सवाल अब तक अनुत्तरित हैं।
लोगों के मन में उठ रहे सवाल
क्या हीरा ने खुलासा किया कि अपने बचाव के लिए उसने किन-किन लोगों को पैसे दिए ?
क्या उसने बताया कि करोड़ों की रकम आखिर कहां और किसके पास गई ?
क्या पुलिस अब उन दलालों, पत्रकारों या प्रभावशाली लोगों पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्हें कथित रूप से पैसे दिए गए थे ?
क्या पीड़ितों को उनका पैसा वापस मिलेगा या यह रकम पूरी तरह डूब जाएगी?
एजेंटों का बड़ा नेटवर्क
सूत्रों के अनुसार, हीरा भागवानी के अधीन करीब 20 एजेंट सक्रिय थे। प्रत्येक एजेंट के तहत 50 से 100 निवेशक जुड़े थे। इस चेन-सिस्टम के जरिए हजारों लोग ठगी का शिकार हुए।
पुलिस जांच पर सवाल
पुलिस अभी रिमांड पर पूछताछ कर रही है। लेकिन ठगी के शिकार निवेशकों का कहना है कि जब तक हीरा की संपत्तियों और एजेंटों की संपत्ति जब्त कर कोर्ट के आदेश से रिकवरी नहीं की जाती, तब तक पैसा वापस मिलना मुश्किल है।
👉 अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जांच सिर्फ हीरा तक सीमित रहेगी या उसके नेटवर्क और कथित संरक्षण देने वालों तक भी पहुंचेगी।
